आम आदमी पार्टी की फ्री की रेवड़ी को अन्य दल क्यूं पचा नहीं पा रहे हैं?

63 साल बाद 26 नवंबर 2012 को देश के संविधान को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी का गठन हुआ। 20 राज्यों में आज आम आदमी पार्टी के 1446 जनप्रतिनिधि हैं। इसमें एमपी, एमएलए, जिला पंचायत सदस्य सब हैं। 20 राज्यों में भगवान ने आप के बीज बो दिए हैं, आगे ये पेड़ बनेंगे। दिल्ली और पंजाब में आप का बीज पेड़ बन चुका है। लोगों को खुशी दे रहा है।

आम आदमी पार्टी की फ्री की रेवड़ी को अन्य दल क्यूं पचा नहीं पा रहे हैं?

नई दिल्ली, 18 सितम्बर, 2022ः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार 18 सितंबर को राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत की. इस कार्यक्रम में केजरीवाल ने आप नेताओं के ठिकानों पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी, दिल्ली में ऑपरेशन लोटस से लेकर और फ्रीबीज के मामलों पर बात की.
उन्होंने कहा कि देश का संविधान कई महीनों के अथक परिश्रम के बाद बनाया गया और जिसे 26 नवंबर को 1949 को देश का संविधान को लागू कर दिया गया। अगले 60 सालों में तमाम राजनीतिक दलों और नेताओं ने संविधान के चीथड़े उड़ा दिए और इसकी बेइज्जती करने की नेताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में भगवान को बीच में आना पड़ा।
केजरीवाल ने कहा, 63 साल बाद 26 नवंबर 2012 को देश के संविधान को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी का गठन हुआ। 20 राज्यों में आज आम आदमी पार्टी के 1446 जनप्रतिनिधि हैं। इसमें एमपी, एमएलए, जिला पंचायत सदस्य सब हैं। 20 राज्यों में भगवान ने आप के बीज बो दिए हैं, आगे ये पेड़ बनेंगे। दिल्ली और पंजाब में आप का बीज पेड़ बन चुका है। लोगों को खुशी दे रहा है। अब गुजरात में भी आप का बीज पेड़ होने जा रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की चार बातें लोगो को पसंद आ रही हैं। इसमें आम आदमी पार्टी की ईमानदारी, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और फ्रीबीज है। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति में आप द्वारा फ्री की रेवड़ी लाई गई लेकिन ये चीज अन्य दलों से न तो निगलते बन रही है और न ही उगलते।
केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों का कहना है कि फ्री की चीजें देने से सरकार पर बोझ बढ़ेगा, कर्ज हो जाएगा। गुजरात और पंजाब ने कुछ फ्री नहीं दिया लेकिन फिर भी उनपर साढ़े 3 लाख करोड़ का कर्ज है। दिल्ली में भी लोगों को फ्री की चीजें दी जा रही हैं, फिर भी कर्ज नहीं है।
केजरीवाल ने कहा कि फ्री की रेवड़ी पर जो नेता सवाल खड़े करे कि यह नहीं होना चाहिए, वो बेइमान और भ्रष्ट हैं। वो नेता गद्दार है। ये सब मिलकर आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप के 169 नेताओं पर मुकदमे लादे गए और उनमें से 135 बाइज्जत बरी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अन्य जो बचे भी हैं, उसमें किसी को भी सजा नहीं हुई है।