बाबासाहेब के 132वी जयंती समारोह में हाजीपुर शामिल हुए औरंगाबाद के लोजपा (रामविलास) नेता

LJP leader of Aurangabad participated in Babasaheb 132nd birth anniversary celebrations at Hajipur

बाबासाहेब के 132वी जयंती समारोह में हाजीपुर शामिल हुए औरंगाबाद के लोजपा (रामविलास) नेता
LJP leader 32nd birth anniversary at Hajipur 132

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) भारतीय संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 132 वी जयंती समारोह पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने हेतु औरंगाबाद से चलकर लोजपा (रामविलास) के नेता हाजीपुर स्थित परिसदन एवं लोजपा पार्टी संस्थापक व पद्मभूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा के समीप शामिल हुए.

इस अवसर पर कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद, माननीय चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष, राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष, हुलास पाण्डेय, प्रधान महासचिव, संजय पासवान, प्रदेश संगठन मंत्री, रविंद्र सिंह, प्रदेश महासचिव, संजय सिंह राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव व कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी, सरुण पासवान रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी, वर्तमान लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव‌, गया जिला सह प्रभारी, मनोज कुमार सिंह, नवीननगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी व वर्तमान लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव, विजय कुमार सिंह उर्फ विजय यादव, पार्टी के वरीय नेता, वीरेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे.

सर्वप्रथम इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हाजीपुर में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया, और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, पूर्व कई विभागों के केंद्रीय मंत्री‌ रह चुके व पद्म-भूषण से सम्मानित अपने प्रिय नेता स्वर्गीय रामविलास पासवान के मूर्ति पर भी पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया. इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने बारी बारी से अपने - अपने विचार भी व्यक्त किये.