पति की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर | 13 साल की उम्र में हो गया था प्यार

Queen Elizabeth's body will be buried near her husband's grave

पति की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर | 13 साल की उम्र में हो गया था प्यार

हाल ही में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। अब उनका अंतिम संस्कार होना है, लेकिन इसके पहले अब उनकी लव स्टोरी वायरल हो रही है। एलिजाबेथ और उनके पति फिलिप ने 74 साल तक शादी के रिश्ते को निभाया। लेकिन एलिजाबेथ की लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है।

साल 1939 में तब एलिजाबेथ महज 13 साल की थीं जब पहली बार उन्होंने ग्रीस और डेनमार्क राजकुमार प्रिंस फिलिप को देखा था। उस समय फिलिप की उम्र 18 साल की थी। ये मुलाकात लंदन के रॉयल नेवल कॉलेज में हुई थी, जहां एलिजाबेथ अपनी मां के साथ गई थीं। फिलिप तब रॉयल नेवी में करियर बनाने के लिए मेहनत कर रहे थे। एलिजाबेथ फिलिप को देखते ही उन पर फिदा हो गई थीं। दोनों ने एक दूसरे को देखा और एक दूसरे को हो गए।

देखते ही प्यार हो गया रानी को 1944 में एलिजाबेथ फिलिप के प्यार में पूरी तरह पड़ चुकी थी। वो फिलिप की तस्वीरें अपने कमरे में रखने लगीं। महारानी एलिजाबेथ की नैनी मैरियॉन क्रॉफर्ड ने अपनी किताब, 'द लिटिल प्रिंसेज' में लिखा कि जब कभी भी एलिजाबेथ प्रिंस फिलिप को देखती थीं, तो शर्मा जाती थी।

एलिजाबेथ और फिलिप की इस प्रेम कहानी में मोड़ तब आया जब फिलिप को जंग के लिए जाना पड़ा। वो दूसरे विश्वयुद्ध का दौर था। प्रिंस फिलिप ब्रिटेन के लिए युद्ध कर रहे थे उस समय उनकी ताकत बनी एलिजाबेथ की चिट्ठियां । इन चिट्ठियों में एलिजाबेथ अपने प्यार का इजहार करती थीं। युद्ध के बाद 1946 में प्रिंस फिलिप युद्ध से लौटे तो एलिजाबेथ के साथ उनकी कई मुलाकातें हुईं। दोनों का रिश्ता और मजबूत हो रहा था। प्रिंस फिलिप के कजिन मार्गेट रोड्स ने अपनी ऑटोबायग्राफी द फाइनल कर्टसी में लिखा कि राजकुमारी शुरुआत से ही सच्चे प्यार में थीं।

1946 में बाल्मोर ग्राउंड में प्रिंस फिलिप ने एलिजाबेथ को शादी के लिए प्रपोज किया। एलिजाबेथ को प्रपोज करने के लिए फिलिप ने एक चिट्ठी भी लिखी थी जो काफी रोमांटिक थी। फिलिप ने लिखा कि युद्ध में जिंदा बचने और जीत देखने के बाद मुझे यह मौका मिला है कि मैं आराम कर सकूं।

एलिजाबेथ की हां के बाद फिलिप ने उनके पिता किंग जॉर्ज से उनका हाथ मांगा। तब किंग जॉर्ज ने कहा कि वो अभी सिर्फ सगाई करें। शादी तब होगी जब एलिजाबेथ 21 साल की हो जाएंगी। 1947 में दोनों की सगाई हुई। सगाई की अंगूठी फिलिप की मां के टियारा से निकले हीरे से तैयार की गई। 20 नवंबर 1947 में दोनों की रॉयल वेडिंग हुई। 75 साल तक दोनों साथ रहे, लेकिन पिछले साल फिलिप की मौत ने महारानी को अकेला कर दिया और ठीक 17 महीने बाद एलिजाबेथ भी दुनिया को अलविदा कह गईं। अब महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार उनके पति फिलिप की कब्र के बगल में होगा।

सौजन्य: वेबदुनिया