दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाया नगर निगम चुनाव 2022 का पार्टी थीम सॉंग लॉन्च किया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सांसद मनोज तिवारी द्वारा गाया नगर निगम चुनाव 2022 का पार्टी थीम सॉंग लॉन्च किया

नई दिल्ली, 15 नवम्बर। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज अधिकारिक रुप से सांसद श्री मनोज तिवारी द्वारा गाया नगर निगम चुनाव 2022 का पार्टी थीम सॉंग लॉन्च किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद श्री मनोज तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता श्री हरीश खुराना, श्री प्रवीण शंकर कपूर, सोशल मीडिया प्रमुख डॉ रोहित उपाध्याय, आईटी प्रमुख श्री पुनीत अग्रवाल, श्री विक्रम मित्तल एवं श्री नीलकांत बख्शी उपस्थित थे।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि सांसद श्री मनोज तिवारी के गाए इस गीत में जहां एक ओर केजरीवाल सरकार के कुशासन से दिल्ली में वायु प्रदूषण, मैली यमुना, शराब घोटाले आदि को दर्शाया गया है वहीं दूसरी ओर दिल्ली भाजपा एवं नगर निगम द्वारा कोविड काल में की गई सेवा, ढ़लावमुक्त दिल्ली बनाने के लिए किए गए कार्य एवं विभिन्न अन्य सेवा कार्यों का उल्लेख किया गया है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछली बार भी श्री मनोज तिवारी द्वारा गाने के सहारे ही हमने निगम चुनाव लड़ा था और अपने कार्यों एवं विकास के नए आयामों के आधार पर तीसरी बार जीतें थे। इसलिए एक बार फिर से जनता की पूर्ण समर्थन के साथ हम निगम में आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की तस्वीर और असलीयत है। सभी को पता है कि कोरोना के समय में कौन एसी कमरो में बैठा था और कौन सड़को पर जान जोखिम में डालकर जनसेवा की।  

श्री मनोज तिवारी ने कहा कि यह गाना नहीं दिल्ली की पुकार है और इसको गलियों तक पहुचाने का भाजपा ने फैसला कर लिया है। गाने के माध्यम से दिल्ली की जनता जो पिछले आठ सालों के केजरीवाल सरकार में समस्याओं का सामना किया है, उसे भी हमने बताने की कोशिश की है। उन्होंने भाजपा के नगर निगम चुनाव के थीम सॉग को दिल्ली की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार और भाजपा शासित निगम ने जितना काम दिल्ली के लिए किया है, उसी का नतीजा है कि दिल्ली की जनता भाजपा पर विश्वास जता चुकी है और हम जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर से निगम चुनाव जीतने वाले हैं क्योंकि हमारा मंत्र ही है ‘सेवा ही विचार नहीं खोखले प्रचार’ है।

नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि सांसद श्री मनोज तिवारी द्वारा गाया हुआ गाना दिल्ली की आवाज है और इसी आवाज और अपने कार्यों के दम पर हम आगामी निगम चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जमीन से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता और जनता के बीच रहकर काम करने वाले प्रत्याशियों को टिकट दिया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि निगम एवं मोदी सरकार के कार्यों के बल पर चौथी बार निगम का चुनाव जीतने में कामयाब होंगे।