नवनियुक्त जिला पदाधिकारी ने दो प्रखंडों में पहुंचकर की समीक्षा बैठक

नवनियुक्त जिला पदाधिकारी ने दो प्रखंडों में पहुंचकर की समीक्षा बैठक
district officer in review meeting

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) नवनियुक्त जिला पदाधिकारी, सुहर्ष भगत द्वारा बुधवार को मदनपुर एवं रफीगंज दोनों प्रखंड में पहुंचकर प्रखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा मदनपुर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में नवनियुक्त जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, रफीगंज से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में प्रगति की समीक्षा की गई. इसके अतिरिक्त अंचल अधिकारी से रिकॉर्ड ऑफ राइट्स अद्यतीकरण की जानकारी ली गई. प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी रफीगंज से बढ़ती गर्मी के मद्देनजर हिटवेव की तैयारी से संबंधित भी जानकारी ली गई.

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जन वितरण प्रणाली की दुकानों की स्थिति के संबंध में भी जानकारी ली गई. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रफीगंज से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की स्थिति की जानकारी ली गई. इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों से उनके विभागीय कार्यों के प्रगति की भी जानकारी ली गई. तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा रफीगंज प्रखंड में पहुंचकर समीक्षा बैठक की गई. जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया.

इसके उपरांत एक - एक करके विभागीय कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की गई. जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को रफीगंज प्रखंड अंतर्गत सभी चापाकलो की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त सभी पंचायतों में नल - जल योजना के को कार्यरत करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त अन्य सभी पदाधिकारियों से भी उनके विभागीय कार्यों की प्रगति से संबंधित जानकारी ली गई.

इस समीक्षा बैठक में गोपनीय शाखा प्रभारी, अमित कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी रफीगंज, उपेंद्र दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी मदनपुर, कुमुद रंजन, अंचल अधिकारी रफीगंज, अंचल अधिकारी मदनपुर, सी0डी0पी0ओ0 मदनपुर, सी0डी0पी0ओ0 रफीगंज, कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, एम0ओ0 एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मी भी उपस्थित रहे.