भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बने डॉ. वेद टंडन,  प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शिक्षाविद डॉ. वेद टंडन को सौंपा नियुक्ति पत्र

डॉ. वेद टंडन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश का शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बने डॉ. वेद टंडन,  प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शिक्षाविद डॉ. वेद टंडन को सौंपा नियुक्ति पत्र
Dr Ved Tandon became the state in-charge of BJP teachers cell

New Delhi : जाने माने शिक्षाविद और कमल, वंदना, गुरुग्राम ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इस्टिट्यूट दिल्ली-एनसीआर के चेयरमैन एवं अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वेद टंडन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश का शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। उन्होंने कहा कि मुझे आशा नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि डॉ. वेद टंडन पार्टी के हित में अनवरत कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।