वज्रपात से दो महिलाओं की हुई मौत | जानवर चराने के दौरान गिरी बिजली
Two women died due to lightning animal fell while grazing
![वज्रपात से दो महिलाओं की हुई मौत | जानवर चराने के दौरान गिरी बिजली](https://www.ismatimes.com/uploads/images/2022/08/image_750x_62e7d40bd8862.jpg)
अजय कुमार पाण्डेय :
औरंगाबाद: ( बिहार ) रफ़ीगंज :- रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र मे लोहरा पंचायत के भटुकी खुर्द के बधार में जानवर चराने गई एक ही परिवार के 2 महिलाओं की अचानक बज्रपात होने से मौत हो गई। घटना पश्चात परिजनों में हाहाकार मच गया। दोनों महिला आपस में देवरानी - जेठानी ही थी! दोनों महिलाओं की पहचान विनय यादव तथा उनका भाई विनोद यादव की पत्नी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों महिलाएं अपने घर से बाहर बधार में गाय चराने के लिए निकली थी! इसी बीच अचानक बारिश होने लगी। बारिश के साथ - साथ जोरदार बिजली कड़की, और गाय चराने निकली दोनों महिलाएं बज्रपात की चपेट में आ गई। महिलाओं को गिरा हुआ देख आनन - फानन में ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया! जहां लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष, राजगृह प्रसाद ने पहुचकर घटना का जायजा लेते हुए कहा कि नियमानुकूल तरीके से आगे की कार्रवायी की जाएगी।