Holi 2021 Dhruv Yog: इस होली बन रहा है ध्रुव योग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Holi 2021 Dhruv Yog फाल्गुन माह में होली का त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्यौहार 29 मार्च 2021 को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यहे प्रमुख त्यौहारों में से एक है।

Holi 2021 Dhruv Yog: इस होली बन रहा है ध्रुव योग, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

फाल्गुन माह में होली का त्यौहार मनाया जाता है। इस वर्ष यह त्यौहार 29 मार्च 2021 को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, होली का त्यौहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यहे प्रमुख त्यौहारों में से एक है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिकादहन होता है। इस दिन पूजा की जाती है। फिर होली वाले दिन सभी एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। इस वर्ष होली पर एक खास योग बन रहा है जिसे ध्रुव योग कहा जा रहा है। इस दिन कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर होगा। वहीं, मकर राशि में गुरु और शनि विराजमान रहेंगे। इसके अलावा शुक्र और सूर्य मीन राशि में रहेंगे। वृषभ राशि में मंगल और राहु, कुंभ राशि में बुध और वृश्चिक राशि में केतु होंगे। इस योग के बनने से इस बार होली का महत्व बहुत ज्यादा हो गया है। 

इस त्यौहार का सामाजिक महत्व बहुत अधिक है। कहा जाता है कि इस दिन आपसी मतभेद को भुला देते हैं और एक हो जाते हैं। मान्‍यता है कि अगर इस दिन लाल रंग का गुलाल किसी को लगाया जाए तो हर तरह के मतभेद दूर हो जाते हैं। यह रंग प्‍यार और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। इससे दो लोगों के बीच प्रेम और स्‍नेह बढ़ता है। इसके धार्मिक महत्व की बात करें तो इस दिन हर तरह की नकारात्मक शक्तियों का होलिका में डालकर दहर कर दिया जाता है। इस दिन सकारात्‍मकता की शुरुआत होती है।