औरंगजेब खान को बनाया गया औरंगाबाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष

औरंगजेब खान को बनाया गया औरंगाबाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) बिहार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल खान कादरी के निर्देशानुसार औरंगाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने मो0 औरंगजेब खान, ग्राम - बसंत, थाना - सलैया, रफीगंज को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष के रूप मे मनोनित किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि औरंगजेब खान पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता है! इनके मनोनीत होने से जिला में संगठन मजबूत होगा। इनके मनोनीत होने पर सांसद, सुशील कुमार सिंह, भाजपा नेता, सुनील सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष, बबुआ जी, मनोज शर्मा, जिला - महामंत्री, मुकेश सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, विनय सिंह, जिला - उपाध्यक्ष, दिनानाथ विश्वकर्मा, पुर्व जिला - महामंत्री, मनीष राज पाठक, आलोक सिंह, हुमायूं अंसारी, प्रदीप चौरसिया, अशोक सिंह, अनिल सिंह, अनिता सिंह,भरत सिंह, सुबोध सिंह एवं भाजपा जिला पदाधिकारी, मंच मोर्चा,जिला - संयोजक, जिला कार्य - समिति - सदस्य, मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर्ष ब्यक्त किया है। इसकी जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, मितेन्द्र कुमार सिंह ने दिया है।