मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री और एंट्री  शुरू होगी सुविधा 1 दिसंबर से 30 दिनों तक मलेशिया में रह सकेंगे

Visa-free and entry facility will start for Indians in Malaysia, they will be able to stay in Malaysia for 30 days from December 1

मलेशिया में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री और एंट्री  शुरू होगी सुविधा 1 दिसंबर से 30 दिनों तक मलेशिया में रह सकेंगे
Visa free and entry facility will start for Indians in Malaysia

मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी। इस बात की जानकारी रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दी है। अनवर ने कहा कि 1 दिसंबर से देश की यात्रा पर आने वाले चीन और भारत के नागरिकों के लिए एंट्री वीजा की आवश्यकताओं को समाप्त कर दिया गया है।

30 दिनों तक मलेशिया में वीजा-फ्री रह सकते हैं भारतीय नागरिक :

अनवर ने पुत्रजया में अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी की एनुअल कॉन्ग्रेस में एक स्पीच में कहा कि चीनी और भारतीय नागरिक 30 दिनों तक मलेशिया में वीजा-फ्री रह सकते हैं। यह सुरक्षा जांच के अधीन होगा।

मलेशिया इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए ऐसा कर रहा है। अगर आप भारत से मलेशिया जाते हैं, तो इंडिगो की फ्लाइट से जाने-आने का खर्ज करीब 32,000 रुपए आएगा।

चीन ने भी मलेशिया के नागरिकों को दी है वीजा-फ्री एंट्री:

चीन ने शुक्रवार को कहा था कि वह मलेशिया सहित छह देशों के नागरिकों को बिना वीजा के देश में एंट्री की अनुमति देगा। यह 1 दिसंबर से प्रभावी होगा और अगले साल 30 नवंबर तक चलेगा। इसके अलावा चीन सरकार उन देशों के बिजनेस और फैमिली ट्रैवलर्स को 15 दिनों तक चीन में वीजा-फ्री रहने की अनुमति देगी।

भारतीयों के लिए वियतनाम शुरू कर सकता है वीजा-फ्री एंट्री:

छह दिन पहले खबर आई थी कि वियतनाम भी भारत के ट्रैवलर्स के लिए वीजा फ्री एंट्री शुरू कर सकता है। अभी जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड जैसे देशों के नागरिक बिना वीजा के वियतनाम में प्रवेश कर सकते हैं।

वियतनाम के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्री गुयेन वान हंग ने पर्यटन में सुधार लाने के लिए चीन और भारत जैसे प्रमुख बाजारों के लिए शॉर्ट टर्म वीजा वेवर देने को कहा है। टूरिज्म इंडस्ट्री को बूस्ट देने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

अगस्त के मध्य से वियतनाम ने सभी देशों के लोगों के लिए ई-वीजा जारी करना शुरू किया है। इस साल के पहले दस महीनों में वियतनाम में लगभग 1 करोड़ इंटरनेशनल विजिटर आए, जो 2022 की इसी अवधि की तुलना में 4.6 गुना ज्यादा हैं।

वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड, न्हा ट्रांग, दा नांग, हा लॉन्ग बे और होई एन जैसे डेस्टिनेशन भारतीय पर्यटकों के बीच पॉपुलर हैं। भारत से वियतनाम के लिए वियतजेट अपनी फ्लाइट ऑपरेट करता है। 14-15 हजार रुपए में राउंड ट्रिप टिकट मिल जाता है।

10 मई 2024 तक बिना वीजा थाईलैंड जा सकते हैं भारतीय :

इससे पहले अपनी इकोनॉमी को बूस्ट देने के लिए थाईलैंड ने भारत और ताइवान के नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया था। भारतीय 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं और 30 दिनों तक वहां रह सकते हैं। टूरिज्म सीजन से ठीक पहले लिए गए इस फैसले से थाईलैंड को ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

थाई सरकार के प्रवक्ता चाई वाचरोन्के ने कहा कि इस स्कीम से 14 लाख अतिरिक्त पर्यटकों के आने की उम्मीद है। इससे अतिरिक्त 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट होगा। वहीं प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने कहा, 'हम भारत और ताइवान के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री देंगे क्योंकि उनके बहुत से लोग थाईलैंड की यात्रा करना पसंद करते हैं।'

इन देशों में भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री :

मलेशिया, हैती, थाईलैंड, जातैका, श्रीलंका, मॉंटेसेराट, कुक आईलैंड, 'किट्स एंड नेविस, फिजी, विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, माइक्रोनेशिया, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, नियू, भ्रूटान, वतुआटू, कजाखस्तान, ओमान, मकाओ, 'कतर, नेपाल, बारबाडोस, अल साल्वाडोर, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, मॉरीशस, डोमितिका, सेनेगल, ग्रेनेडा ट्यूनीशिया

Source : amarujala