जिला पदाधिकारी के साथ कई वरीय पदाधिकारियों ने मनाई बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 132 वीं जयंती समारोह

जिला पदाधिकारी के साथ कई वरीय पदाधिकारियों ने मनाई बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 132 वीं जयंती समारोह
Senior officials celebrated Ambedkar 132nd birth anniversary

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) समाहरणालय परिसर स्थित भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के स्थापित मूर्ति पर शुक्रवार दिनांक - 14 अप्रैल 2023 को औरंगाबाद के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी, सुहर्ष भगत, अपर समाहर्ता, आशीष कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त, अभयेंद्र मोहन सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मंजू प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी, मोहम्मद गजाली एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा बाबासाहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132वीं जयंती समारोह के पावन अवसर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें ‌नमन किया.

इसके अलावे राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय सिलाड, औरंगाबाद एवं राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास, औरंगाबाद के परिसर में भी बाबासाहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के पावन अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें अपर समाहर्ता, आशीष कुमार सिन्हा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नीलम मिश्रा, वरीय उप समाहर्ता, मनीष कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, संजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया.

इस दौरान विद्यालय के छात्र - छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई. इस अवसर पर वरीय पदाधिकारियों द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया गया. इसके बाद अपर समाहर्ता द्वारा छात्रावास में उपस्थित छात्राओं से मुलाकात की गई, तथा छात्रावास में आवासित सभी छात्राओं से पूरी लगन से पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया गया.