बिहार सरकार के पूर्व मंत्री को पार्टी ने बनाया औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर सुरेश पासवान को पार्टी ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का ही प्रभारी बना दिया है!

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री को पार्टी ने बनाया औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी
Dr Suresh Paswan, RJD Leader

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉक्टर सुरेश पासवान को पार्टी ने औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का ही प्रभारी बना दिया है! जो औरंगाबाद के ही निवासी भी हैं, और कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव जीतकर पूर्व में बिहार सरकार के मंत्री भी बने थे!

ध्यातव्य हो कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, जगदानंद सिंह ने जो रविवार दिनांक - 07 अप्रैल 2024 को जिम्मेवारी देते हुए पत्र निर्गत किया है! उसमें कहा है कि लोकसभा आम चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है! यह चुनाव देश का भविष्य तय करेगा! संविधान द्वारा हमें सरकार बनाने का जो लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है! उसे समाप्त करने की साजिश किया जा रहा है! संविधान की रक्षा हेतु एवं आम लोगों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने की लड़ाई को लड़ने के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजय बनाने हेतु औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया जाता है!

लोकसभा चुनाव क्षेत्र एवं प्रदेश मुख्यालय पटना के बीच समन्वय एवं चुनाव कार्यों के संचालन  करना आपकी महत्वपूर्ण  जिम्मेदारी होगी! साथ ही पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाने हेतु हर संभव प्रयास आपसे अपेक्षित  है! आपको निर्देशित किया जाता है चुनाव समाप्त होने तक संबंधित लोकसभा क्षेत्र में ही आवासन रखेंगे! चुनाव समाप्त होने पर ही आप वापस आएंगे!