भाजपा सांसद के आवास पर औरंगाबाद में उनकी मां ने की झंडोतोलन

भाजपा सांसद के आवास पर औरंगाबाद में उनकी मां ने की झंडोतोलन

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद; ( सांसद ) जिला मुख्यालय स्थित भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह के आवास पर 77 वां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद, स्वर्गीय रामनरेश सिंह उर्फ लूटन बाबू की धर्मपत्नी तथा वर्तमान भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह की मां पुष्पलता रानी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। वर्तमान भाजपा सांसद की मां ने ध्वजारोहण करने के पश्चात उपस्थित लोगों को 77 वां स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले भारत माँ के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करती हुँ। हम सभी देशवासी बड़े उत्साह के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं।

इस आयोजित कार्यक्रम में गायत्री सिंह, आरती सिंह, शशांक शेखर सिंह, संजना सिंह, फेसर मंडल अध्यक्ष, भरत सिंह,भाजपा नेता, बिजेन्द्र सिंह उर्फ भोला सिंह, नेपाली सिंह, महाराणा सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य, अयोध्या सिंह,नरेश सिंह,ओमप्रकाश सिंह, सियाराम शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी, मितेंद्र सिंह, टनटन सिंह, राजकुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष, जुलेखा खातुन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, अनिता सिंह, अजय कुमार पाठक, सरस्वती सिंह, गुड़िया सिंह, अंजली सिंह, संजीता राज, सरस्वती सिंह, चन्द्रावती देवी, उषा सिंह, अखिलेश सिंह, अमरेन्द्र सिंह, गिरजेश सिंह, सुचित सिंह, राजू सिंह आकाश गुप्ता, समाजसेवी तथा नगरवासी भी उपस्थित रहे।