लटा गांव में धान फसल का बोझा जलकर हुआ राख

लटा गांव में धान फसल का बोझा जलकर हुआ राख
Load of paddy crop burnt to ashes in Lata village

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) पौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत अंतर्गत लट्टा गांव में किसानों के धान की फसल लगभग 2,000 बोझा जलकर राख हो गया. जिसमें रणविजय शर्मा का करीब 5 बीघा धान फसल, रामजी शर्मा का 04 बीघा धान फसल, कारु यादव का करीब 05 बीघा धान फसल तथा बृजनंदन राम का भी एक बीघा धान की फसल जल का राख हो गया.

इस बात की सूचना पौथू थानाध्यक्ष को दी गई. तब दमकल आया, और आग बुझाई गई. इस बात की संपूर्ण जानकारी संवाददाता को लोक स्मृति मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष, सुधीर शर्मा ने दी है.