भूपेन्द्र चौधरी ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष पदभार | राजधानी लखनऊ में हुआ जोरदार स्वागत

भूपेन्द्र चौधरी ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष पदभार | राजधानी लखनऊ में हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सोमवार को शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली से चलकर लखनऊ पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अभूतपूर्व स्वागत व अभिनंदन किया गया। चारबाग रेलवे स्टेशन पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व गगन भेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

नई दिल्ली से चलकर लखनऊ तक पहुंचने में रास्ते में पड़ने वाले गाजियाबाद, अलीगढ़, टूण्डला, इटावा, कानपुर, स्टेशनों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

राजधानी लखनऊ पहुंचने पर चारबाग रेलवे स्टेशन से लेकर पार्टी मुख्यालय तक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकताओं, जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व ढ़ग से स्वागत व अभिनंदन किया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने चारबाग से हजरतगंज तक विभिन्न महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

इस दौरान जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। सायं लगभग 4 बजे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

उत्साह,उमंग से सरावोर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल,नगाडों के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत व अभिनंदन को ऐतिहासिक बनाते हुए पूरे शहर को भगवामय कर दिया।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सोमवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर लगभग 1 बजे राजधानी लखनऊ पहुंचे।

चारबाग स्टेशन पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी सहित प्रदेश सरकार के मंत्रीगण, पार्टी पदाधिकारियों व हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगडों व गगन भेदी नारों के साथ नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
चारबाग रेलवे स्टेशन से पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,राज्य सरकार के मंत्रीगण व हजारों कार्यकर्ता नाचते-गाते ढोल-नगाड़ों के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए पार्टी कार्यालय की ओर बढे़।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, संजीव बालियान, केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शंकर लोधी के साथ पार्टी द्वारा तैयार किये गए रथ पर सवार होकर पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत व अभिनंदन स्वीकार करते रहे।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने राजधानी लखनऊ में केकेसी तिराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय, महाराणा प्रताप की प्रतिमा, लोकभवन स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कीप्रतिमा,पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा, महारानी अवन्ती बाई की प्रतिमा,अटल चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में पहले से जगह-जगह पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार किये गए मंचों पर भारी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने भूपेन्द्र चौधरी का जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।

Bureau chief. Lucknow