विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का होगा आयोजन

यह आयोजन 24 जनवरी 2024 को पटना में मनाया जाएगा। औरंगाबाद जिला जदयू द्वारा भी उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का होगा आयोजन
Jannayak Karpuri discussion program will be organized

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत रामेश्वर उच्च विद्यालय अंबा के मैदान में 03 दिसम्बर 2023 को कुटुंबा विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं जदयू के जिला प्रवक्ता सह काराकाट सांसद प्रतिनिधि, राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार द्वारा अतिपिछड़ा वर्ग को समाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक रूप से सबल बनाने हेतु उनके हित में किए गए कार्यों की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन 24 जनवरी 2024 को पटना में मनाया जाएगा। औरंगाबाद जिला जदयू द्वारा भी उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत रामेश्वर उच्च विद्यालय अंबा के मैदान में आयोजित की जा रही एक दिवसीय औरंगाबाद विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में जदयू के कई बड़े नेता शामिल हुए।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के अतिपिछड़ा सदस्य, आयोग के अरविन्द निषाद , जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग अंजुम आरा, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जदयू विधायक, वीरेंद्र कुमार सिंह, रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व जदयू विधायक सह औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्वनाथ सिंह, नोखा के पूर्व प्रत्याशी जदयू नेता, नागेंद्र चंद्रवंशी, आतिफ पिछला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, जितेंद्र चंद्रवंशी, युवा जिलाध्यक्ष, सुरेंद्र चंद्रवंशी , चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, डॉक्टर प्रकाश वर्मा , जदयू के जिला प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि काराकाट, राजीव रंजन सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष, ओंकार नाथ सिंह, राज्य परिषद सदस्य, अनिल यादव, कुटुंबा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष, विजय वर्मा, देव प्रखंड अध्यक्ष, बृजेश सिंह सहित कई जदयू नेता शामिल हुए.