भारत विकास परिषद ने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रामगढ़ जिला हॉकी टीम को किया रवाना

भारत विकास परिषद ने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रामगढ़ जिला हॉकी टीम को किया रवाना

विश्वनाथ आनंद

गया (मगध बिहार/ झारखंड): भारत विकास परिषद ने राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए रामगढ़ जिला हॉकी टीम को जर्सी पहनाकर सिमडेगा के लिए रवाना किया किया। वही भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा में सभी हॉकी खिलाड़ियों को जर्सी देकर सम्मानित भी किया गया।

उपस्थित लोगों ने कहा कि हम लोग जर्सी दे रहे हैं, वही उर्मिला सिंह ने ट्रॉफी लेकर आए। उपस्थित लोगों ने कहा कि हॉकी राष्ट्रीय खेल है इस को बढ़ावा देने के लिए भारत विकास परिषद संकल्पित है।

अमित साहू, रामगढ़ के स्पाइस गार्डन होटल में भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा ने एक समारोह को आयोजित कर रामगढ़ जिला हॉकी टीम को राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सिमडेगा के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामगढ़ जिला हॉकी टीम के चेयरमैन उर्मिला सिंह मौजूद थी।

हॉकी खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाते हुए उर्मिला सिंह ने कहा कि हम लोग जर्सी दे रहे हैं ,लेकिन आप लोग अच्छे खेलों का प्रदर्शन कर ट्रॉफी लाकर रामगढ़ के नाम को रोशन कीजिए।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि हॉकी एक राष्ट्रीय खेल है और झारखंड से लगातार यहां की बेटियां हॉकी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेर चुकी है। इसीलिए इस खेल को बढ़ावा देने के लिए भारत विकास परिषद संकल्पित है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से शशि पांडे, भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के सचिव डॉक्टर आलोक रत्न चौधरी , उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, अनिल गोयल , रामगढ़ जिला हॉकी टीम के कैप्टन नागेश्वर कुमार टीम मैनेजर चंदन साहनी, विनय रंजन प्रवीण कुमार, समेत अनेकों खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।

कार्यक्रम के अनंत में धन्यवाद ज्ञापन भारत विकास परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने दिया l