सर्व ब्राह्मण महासभा की वार्षिक आमसभा 2023सम्पन्न

सर्व ब्राह्मण महासभा की वार्षिक आमसभा 2023सम्पन्न

दिनांक 10 जनवरी 2023।  सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल आमका रूपवास रोड, दादरी, जिला- गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में महासभा की वार्षिक आमसभा 2023 (AGM) हुई। जिसमें महासभा की रिपोर्ट राष्ट्रीय महामंत्री पं० श्रीरामकुमार शर्मा ने प्रस्तुत की। आय-व्यय विवरण राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री रमेश चंद्र जेटली ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शुभेष शरमन के त्यागपत्र देने के कारण सर्व सम्मति से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष वत्स मनोनित किए गए। इस अवसर पर आचार्य पं० श्री राममिलन शुक्ल, पं० श्री महेश चंद अवस्थी, पं० श्री जे० पी० शर्मा, पं० श्री अशोक शर्मा, पं० श्री रघुवीर शर्मा, पं० श्री अरविन्द दीक्षित, पं० श्री अखिलेश गौड़, पं० श्री अनिल शर्मा, पं० श्री उत्तमचंद शर्मा, पं० श्री चंद्रशेखर सारस्वत, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा, पं० श्री सुभाष तिवारी, पं० श्री बी० के० शर्मा हनुमान, डा० देवेंद्र शर्मा, श्री बृजपाल शर्मा, श्री ज्ञानप्रकाश शर्मा, श्री रमेश चंद गौड़, इंजीनियर अनिल शर्मा, श्री गजेन्द्र शर्मा, श्री रविन्द्र शर्मा, श्री अशोक शर्मा 'काले', श्री अमित शर्मा, श्री रोहताश शर्मा आदि राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी एवं आम सदस्य उपस्थित हुए।

सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सरस्वती वंदना, वंदेमातरम्, स्वागतम गीत प्रस्तुत किए। बैठक के सभापति पं० श्री अशोक शर्मा बने।

संचालन पं० श्री रामकुमार शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती पूनम शर्मा (प्रधानाचार्या) ने किया।