वीरेन्द्र सचदेवा ने अधिकारिक रुप से संभाला दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का पदभार

अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद  वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया.

वीरेन्द्र सचदेवा ने अधिकारिक रुप से संभाला दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का पदभार

आज अरविंद केजरीवाल एवं सभी भ्रष्टाचारी नेता एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली, 23 मार्च. भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने आज अधिकारिक रुप से प्रदेश अध्यक्ष का पद ग्रहण किया. इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष  रामवीर सिंह बिधूड़ी, सांसद डॉ हर्षवर्धन,  मनोज तिवारी एवं  प्रवेश साहिब सिंह, नई दिल्ली नगर पालिका उपाध्यक्ष  सतीश उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री  हर्ष मल्होत्रा आदि ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  विजेन्द्र गुप्ता एवं  आदेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष  राजीव बब्बर एवं  अशोक गोयल, प्रदेश भाजपा मीडिया रिलेशन विभाग के प्रभारी  हरीश खुराना एवं प्रमुख  प्रवीण शंकर कपूर, विधायक  अभय वर्मा,  अजय महावर, प्रदेश मंत्री  इम्प्रीत सिंह बख्शी एवं मती लता सोढ़ी, सभी जिलाध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के बाद  वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री  अमित शाह सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि दिल्ली के साधारण कार्यकर्ता को जिस भरोसे के साथ बड़ी जिम्मेदारी दी है, उसको मैं पूरा करने का प्रयास करुंगा.

उन्होंने कहा कि जब से हमें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया तब से ही विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आये शरणार्थियों के अंदर एक खुशी की लहर उठी थी और आज यह खुशी दोगुनी हो गई है क्योंकि शरणार्थियों को अगर किसी पार्टी ने सही तौर पर सम्मान देने का काम किया है तो वह भारतीय जनता पार्टी है. 

सचदेवा ने कहा कि  दायित्व का आना और जाना स्वभाविक है जो कि व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन एक कार्यकर्ता का भाव हमेशा रहता है और मैं भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और आगे भी इसी भाव के साथ ही हम सब मिलकर काम करेंगे.

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल एवं सभी भ्रष्टाचारी नेता एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं और जिस तरह आज अरविंद केजरीवाल ने  राहुल गांधी का समर्थन किया और न्यायलय के निर्णय तक पर राजनीतिक चश्मे से टिपण्णी कर दी वह साफ दिखाता है कि अब केजरीवाल एवं राहुल गांधी में  भी राजनीतिक करीबियां बढ़ रही हैं.

 सचदेवा ने कहा है की हम आज से 2024 और फिर 2025 के चुनावों में आम आदमी पार्टी को दिल्ली के राजनीतिक क्षितिज से साफ करने के लियें कृतसंकल्प होकर काम करेंगे.

- मीडिया विभाग

9811040330

9711489242