कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैदान में आए दो प्रमुख दावेदार | मतदान 17 को और गिनती 19 को होगा फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मैदान में आए दो प्रमुख दावेदार | मतदान 17 को और गिनती 19 को होगा फैसला

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में आए दो प्रमुख दावेदार राज्यसभा सांसद, पूर्व मंत्री माननीय मलिकार्जुन खड़गे जी और पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद माननीय शशि थरूर जी के बीच ही मुकाबला सिमट चुका है।

उक्त जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बीच में उत्तर प्रदेश कांग्रेस से निर्वाचित हुए करीब 1250 पीसीसी मेंबर सोमवार, दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन में मतदान कर सकेंगे।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, 10 माल एवेन्यू ,लखनऊ पर बने 6 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी पीसीसी सदस्यों को बैलट पेपर में छपे अपने पसंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम के समक्ष टिक लगा करके,अपना वोट देना होगा। वोटों की गिनती आगामी 19 अक्टूबर को होगी।