डॉक्टर चंदन कुमार यादव को जनता दल यूनाइटेड ने सौंपी प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी

डॉक्टर चंदन कुमार यादव को जनता दल यूनाइटेड ने सौंपी प्रदेश सचिव की जिम्मेवारी

अजय कुमार पाण्डेय :

गया: ( बिहार ) जनता दल यूनाइटेड बिहार के नव गठन में डॉक्टर चन्दन कुमार यादव को प्रदेश - सचिव मनोनीत किए जाने के पश्चात डॉक्टर यादव को बिहार के कई जिलों के समर्थकों ने जनता दल यूनाइटेड, बिहार प्रदेश - अध्यक्ष, उमेश कुशवाहा के पटना स्थित आवास पर पहुंचकर प्रदेश - अध्यक्ष को पुष्प - गुच्छ एवं अंग - वस्त्र देकर सम्मानित किया। डॉक्टर यादव के साथ सैंकड़ो कार्यकर्ता बुधवार को पटना पहुँचकर जदयू प्रदेश - अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया! आभार कार्यक्रम में जदयू प्रदेश - अध्यक्ष ने कहा कि जदयू एक पार्टी नहीं परिवार है, तथा इसके हर एक सदस्य महत्वपूर्ण है!

साथ हीं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपको जो जिम्मेदारी दी गयी है! यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, और पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि आप इसका सफ़ल निर्वाहन करेंगे, तथा दल को भी मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। तब डॉक्टर यादव ने भी अपने पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि हम जनता दल यूनाइटेड, बिहार में विगत 16 वर्षों से पार्टी का सदस्य रहकर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार के विकासवादी सोच के साथ अनुयाई बनकर चल रहें है, और बिहार के विकास में भी अपना योगदान कर रहे हैं!

विगत 16 वर्षों में पार्टी ने हमें जो भी जिम्मेदारी दिया है! उसे हमने अपना शत - प्रतिशत निभाने का का काम किया है, और निरंतर निभाते भी रहूँगा! इस बार हमें पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश - सचिव बनाकर दे दिया है! इसके लिए हम बिहार के माननीय मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार का विशेष आभार भी व्यक्त करते है!

साथ हीं पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पार्टी प्रदेश - अध्यक्ष आदरणीय, उमेश सिंह कुशवाहा, पार्टी के संसदीय - बोर्ड अध्यक्ष आदरणीय, उपेन्द्र कुशवाहा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा - सांसद, आदरणीय, वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ पुरी पार्टी का भी हृदय से आभार व्यक्त करते है! साथ ही हम यह भी विश्वास दिलाते है कि जिस विश्वास के साथ हमें पार्टी ने यह जिम्मेदारी दिया है! उसका हम शत - प्रतिशत निर्वाहन करते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे, और अपने आदर्श नेता आदरणीय, नीतीश कुमार जी के हाथों को मजबूत करते हुए उनके संकल्प के अनुरूप बिहार के विकास में योगदान भी करते रहेंगे !

इस आभार कार्यक्रम में गोर लाल यादव, रवि कुमार गुप्ता, ज्वाला सिंह यादव, हरेन्द्र यादव, आकाश चंद्रवंशी, नितिन कुमार सिन्हा, राजू पाठक, रवि शंकर कुमार, राकेश यादव, प्रणय चंद्रवंशी, विनय कुशवाहा, निखिल कुमार, साबिर अंसारी, धीरेन्द्र यादव, पिंटू यादव, चन्दन शेखर, दीपू सिंह, अविनाश यादव, पिन्टू कुशवाहा, नीरज शर्मा, जिगरुल्ला खान, सुबोध मौर्य, सागर यादव, विपुल कुमार, पिंटू गुप्ता, मिथलेश यादव, वैकुण्ठ शर्मा, वेंकटेश शर्मा, विनोद दांगी इत्यादि बिहार के कई जिलों से पहुंचे हुए सैंकड़ो की संख्या में लोगों ने भाग लिया, और जदयू प्रदेश - अध्यक्ष के माध्यम से पूरी पार्टी का भी आभार व्यक्त किया।