पूर्व मंत्री व राजद के वरीय नेता रमई राम का हुआ निधन

पूर्व मंत्री व राजद के वरीय नेता रमई राम का हुआ निधन

अजय कुमार पाण्डेय / गजनफर इकबाल :

मुजफ्फरपुर: ( बिहार ) मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बोचहां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री रमई राम का आज गुरुवार को देहांत हो गया! जो राजद के वरीय नेता भी थे! लंबे समय से बिमार थे, और पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था! जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली! उनके निधन से पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव और बिहार के नेता, मंत्री तथा कार्यकर्ताओं ने भी गहरी शोक - संवेदना प्रकट की है! वे आमजनों के नेता थे, और लगातार 09 बार विधायक रहे थे! बोचहां विधानसभा क्षेत्र उनका गढ़ माना जाता रहा है! वे 1990 से 2015 तक विधानसभा सदस्य चुने गए! राष्ट्रीय जनता दल से 03 बार, जनता दल यूनाइटेड से 01 बार, जनता दल से 02 बार तथा अन्य राजनीतिक दलों से 03 बार विधायक बने! वे बिहार - सरकार में लंबे समय तक राजस्व एवं भूमि - सुधार मंत्री रहे थे! इसके अलावे नीतीश सरकार में भी कैबिनेट के सदस्य रहे हैं! वे कुल 05 बार मंत्री बने थे!

उनका जन्म 01जनवरी 1944 को हुआ था! वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के माली घाट मुहल्ले के रहने वाले थे! स्वास्थ्य कारणों के कारण उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी पुत्री डाक्टर गीता कुमारी को भी राजनीति में उतारा था! इधर कुछ समय से तेजस्वी यादव से उनका मनमुटाव चल रहा था, जिसके कारण राजद से उन्होंने दूरी बना ली थी! 2022 के बोचहां उप चुनाव में वह वी0आई0पी0 के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, और राजद के अमर पासवान से हार गई थी! वहीं भाजपा की बेबी कुमारी तीसरे स्थान पर थीं, जबकि 2015 के चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर बेबी कुमारी ने श्री रमई राम को हरा दिया था! मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार ने उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की बात कही है!