समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु डॉक्टर करुणा सागर को न्यू दिल्ली में सम्मानित किया गया

समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु डॉक्टर करुणा सागर को न्यू दिल्ली में सम्मानित किया गया

जहानाबाद, अरवल जिला में समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य करने हेतु डॉक्टर करुणा सागर को न्यू दिल्ली में सम्मानित करते हुए संकल्प से सिद्धि अवार्ड 2022 प्रदान किया गया

अजय कुमार पाण्डेय:

जहानाबाद: ( बिहार ) पुलिस महानिदेशक, निदेशक आधुनिकीकरण ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, डॉक्टर करुणा सागर को संकल्प से सिद्धि अवार्ड 2022 प्रदान किया गया। यह अवार्ड डॉक्टर करुणा सागर को कैरियर प्लस एजुकेशनल सोसायटी, दिल्ली द्वारा होप एंड फेथ फाउंडेशन तथा डायलॉग इंडिया मैगजीन के साहचर्य में जहानाबाद अरवल जिले में समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रदान किया गया। 

इस आयोजित कार्यक्रम में पद्म श्री डॉक्टर जीतेंद्र सिंह शंटी, ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह सेवा दल ने पुलिस महानिदेशक, डॉक्टर करुणा सागर को संकल्प से सिद्धि अवार्ड 2022 प्रदान किया। इस अवार्ड को पाने की खबर मिलते ही जहानाबाद अरवल जिला में उनके जानने पहचानने वाले लोगों में खुशी की लहर दौड पड़ी। यहां पर पाठकों को यह भी उल्लेख करना आवश्यक है कि पुलिस महानिदेशक, डॉक्टर करुणा सागर जहानाबाद अरवल जिला में जरूरतमंदों की यथाशक्ति सेवा करने के लिए भी हमेशा जाने जाते हैं। यही कारण है कि यहां के लोग उनकी हर उपलब्धि को भी अपनी ही उपलब्धि मानते हैं।

इस अवार्ड को हासिल करने पर जहानाबाद के बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भी डॉक्टर करुणा सागर को बधाई दिया है। बधाई देने वालों में प्रोफेसर डॉक्टर उमाशंकर सिंह सुमन, ए0 एन0 एस0 महाविद्यालय प्राचार्य, प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह, प्रोफेसर डॉक्टर रविशंकर, प्रोफेसर कृष्ण मुरारी, पी0पी0 एजुकेशनल समूह के चेयरमैन डॉक्टर अभिराम सिंह, निदेशक मानस विद्यालय नवल किशोर, सचिव ब्रीलियेंट पब्लिक स्कूल अजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रियदर्शी, यूथ आइकॉन अमित कुमार, प्रह्लाद भारद्वाज, शिक्षक डॉक्टर अमरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, अधिवक्ता नवीन कुमार, अवकाश प्राप्त शिक्षक शिवपूजन शर्मा, रमेश चंद्र विद्यार्थी, प्रोफेसर प्रकाश चंद्रा, मनोज कुमार,अरुण कुमार आजाद आदि प्रमुख हैं।

 होटल शंग्रीला न्यु दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह में अनुज अग्रवाल, नीरज कुशवाहा, प्रबंध निदेशक, कैरियर प्लस समूह, डॉक्टर सारिका अग्रवाल, प्रबंध संपादक, डायलाग इंडिया समूह एवं डॉक्टर अनिल वर्मा, संस्थापक अध्यक्ष, होप एंड फेथ फाउंडेशन, दिल्ली की गरिमामयी उपस्थिति रही।