Sad News : ऐक्टर किशोर दास का महज 30 साल की उम्र में कैंसर से निधन

असमिया ऐक्टर किशोर दास ने 2 जुलाई 2022 दिन शनिवार को अंतिम सांस ली।

Sad News : ऐक्टर किशोर दास का महज 30 साल की उम्र में कैंसर से निधन

असमिया ऐक्टर किशोर दास ने 2 जुलाई 2022 दिन शनिवार को अंतिम सांस ली। वह पिछले एक साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। इस लंबी लड़ाई को लड़ते-लड़ते इस दुनिया को अलविदा कह गए। किशोर दास केवल 30 बरस के थे। उनके यूं चले जाने से परिवार के साथ-साथ उनके फैन्स और दोस्तों को गहरा धक्का लगा है।

किशोर दास (Kishore Das) का चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहीं पर उनका निधन हो गया। वह मार्च, 2022 से यहां पर अपना ट्रीटमेंट करवा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों वह कोविड-19 से भी संक्रमित थे। इस वजह से उन्हें ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किशोर दास खुशमिजाज इंसान थे। उन्होंने हाल ही में अस्पताल के बेड से अपनी मुस्कुराती हुई फोटो शेयर की थी। फैन्स को अपडेट देते हुए बताया था कि वह अपनी कीमोथेरेपी के फोर्थ स्टेज में हैं। उन्हें इससे काफी तकलीफ भी हो रही है। कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स के बारे में बताते हुए किशोर ने लिखा था कि उनको कमजोरी, उल्टी, चक्कर जैसी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हम पहले सुनते थे कि बुजुर्गों को ही अक्सर कैंसर होता है लेकिन यह अपवाद बनकर रह गया है। जहां तक कीमोथेरेपी का सवाल है। यह बहुत तकलीफ दे प्रक्रिया है, इसलिए हर रोग में आयुर्वेदिक, यूनानी और प्राकृतिक पद्धति का सहारा लेना चाहिए। भागदौड़ वाली जिंदगी में खानपान पर ज्यादा ध्यान नहीं रहता, यह बहुत बड़ी खराबी है और इसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इसलिए जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रकृति का सहारा लेना चाहिए। आर्टिफिशियल, मिलावट, डिब्बाबद और रेडीमेड चीजों से परहेज करना चाहिए। बड़े दुख की बात है कि हमारे बच्चे इतनी कम उम्र में अपने पीछे अपने पेरेंट्स को कभी न मिटने वाला दुख देके चले जाते हैं।

इनपुट: