राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पुरी | 10 बेचों के माध्यम से किये जायेंगें सुलहनीय वादों का निस्तारण: सचिव

राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पुरी | 10 बेचों के माध्यम से किये जायेंगें सुलहनीय वादों का निस्तारण: सचिव

अनिल कुमार मिश्रा ,संवाददात्ता :

औरंगाबाद (बिहार) 12अगस्त 2022: जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंंगाबाद के तत्वाधान में दिनांक 13.08.2022 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी है, और इससे सम्बन्धित अधिसूचना जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी द्वारा जारी किया गया है. अधिसूचना जारी होने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के सचिव प्रणव शंकर द्वारा बताया कि व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद के लिए 08 बेंचों का गठन किया गया है जिसमें वादों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा इसी प्रकार अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय, दाउदनगर के लिए 02 बेंचों का गठन किया गया है जहां पर सुलहनीय वादों का निस्तारण की कार्रवाई की जायेगी. 

सचिव ने बताया कि औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक में वादों के निष्पादन हेतु बेंच संख्या 01 मोटर दुर्घटना वाद एवं ईजराय बेंच संख्या 02 पर भरण-पोषण वाद एवं पारिवारिक मामले, बेंच संख्या 03 पर बैंक ऋण से सम्बन्धित वाद, बेंच संख्या 04 पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधकारी ( अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, तृतीय के न्यायालय को छोड़कर ) बेंच संख्या 05 पर अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी, एवं अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, तृतीय के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद एनआईएक्ट से सम्बन्धित वाद के निष्पादन बेंच संख्या 06 में विद्युत, वन, श्रम, परिवहन, मापतौल, टेलीफोन तथा अन्य सभी दिवानी वाद एवं बेंच संख्या 07 पर सुश्री नेहा दयाल, सुश्री कणिका शर्मा, एवं श्री सुदीप पाण्डेय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय वाद बेंच संख्या 08 पर सुश्री नेहा, श्री सचिन कुमार एवं शाद रज्जाक के न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद का निष्तारण हेतु गठित की गयी है, इसी प्रकार अनुमण्डलीय न्यायालय दाउदनगर के लिए बेंच संख्या 09 पर अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय से सम्बन्धित आपराधिक वाद एवं द0प्र0सं0 की धारा 107 एवं 144 से सम्बन्धित एवं सभी वाद का निस्तारण किया जायेगा. बेंच संख्या 10 पर सभी न्यायिक दण्डाधिकारी, दाउदनगर न्यायालय से सम्बन्धित सुलहनीय आपराधिक वाद का निस्तारण की कार्रवाई की जायगी जिसके लिए आज तैयारी पूर्ण कर ली गयी है.

सचिव द्वारा बताया कि विभिन्न न्यायालयों तथा बैंक ऋण से सम्बन्धित लगभग पाॅंच हजार नोटिस पक्षकारों को तामिला करायी गयी है, तथा दो हजार वादों का निस्तारण का लक्ष्य है, जिसका साकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. सचिव द्वारा यह भी बताया गया कि इस बार कि लोक अदालत आजादी के अमृत महोत्सव काल में मनाया जा रहा है इसलिए जिला जज मनोज कुमार तिवारी द्वारा वैसे वादकारियों जिनके वाद को सुलह के आधार पर समाप्त किया जायेगा उनके वाद के समापन पर बधाई के रूप में राष्ट्रध्वज तिरंगा भेट किया जायेगा.

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत न्यायालय में जिला जज के नेतृत्व में मनाया गया तिरंगा उत्सव.

भारत के आजादी के 75 वर्ष पुरे होने पर पुरे भारत में आजादी के अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद भी इसके लिए तत्पर है जिसके तहत दिनांक 13.08.2022 से दिनांक 15 .08. 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को आयोजित करने हेतु काफी प्रचार-प्रसार करते हुए सभी से सहयोग की अपील की गयी है,

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आज पुरे व्यवहार न्यायालय से सम्बन्धित न्यायिक पदाधिकारियों, कर्मियों, द्वारा अपने-अपने तिरंगा के साथ व्यवहार न्यायालय परिसर में सामुहिक रूप से उत्सव के रूप मनाया गया तथा न्यायालय परिसर के चारो ओर भ्रमण किया गया. 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देष्य न्यायालय में आये हुए लोगों के बीच हर घर तिरंगा कार्यक्रम के प्रति लोगों में अधिक से जानकारी के साथ-साथ जागरूक करना था. 

विदित हो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है जिसकी शुरूआत निरीक्षी न्यायाधीश, न्यायमूति पटना उच्च न्यायालय के कर कमलों से हुआ था जिसके बाद तिरंगा यात्रा, सामुहिक तिरंगा उत्सव, के साथ अगली कड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत में सफल वादकारियों के बीच तिरंगा वितरण, हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता हेतु अर्द्ध विधिक स्वयं सेवकों के द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है.