हसपुरा थाना परिसर में जनता दरबार | सीओ ने निपटाए जमीनी विवाद से संबंधित 07 मामले

हसपुरा थाना परिसर में जनता दरबार | सीओ ने निपटाए जमीनी विवाद से संबंधित 07 मामले

सत्यदेव सिंह :

हसपुरा (औरंंगाबाद ) 20 अगस्त 2022 :- हसपुरा थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीनी विवाद सबंधी मामले का सुनवाई किया गया। सीओ मो.नोमान अहमद , थानाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद, राजस्व पदाधिकारी शोभा कुमारी व अंचल सहायक समीरूद्दीन अंसारी ने बिभिन्न गांव से आए फरियादियों का फरियाद सुना।सीओ ने कहा कि जनता दरबार में दो नया मामला एवं पांच पुराने मामले का सुनवाई किया गया, जिसमें कलीम खां बनाम सुरेश यादव हलीमचक , अम्बेडकर कुमार बनाम संजय राम बिरहारा, सुरमीला देवी बनाम जितराम सिंह बखित्यारपुर ,.उदय पासवान बनाम उमेश पासवान महुली, मदन सिंह बनाम कृष्णा तिलौती ,सोनाझरी देवी बनाम सतेन्द्र पासवान सलेमपुर गांव के फरियादियों का सुनवाई करते हुए दोनों पक्ष के सहमति से विवादित मामले का निपटारा किया गया।