Arvind Goyal: अरविंद कुमार गोयल ने 600 करोड़ की संपत्ति गरीबों को कर दी दान | अपने पास रखा सिर्फ एक घर

Arvind Goyal: अरविंद कुमार गोयल ने 600 करोड़ की संपत्ति गरीबों को कर दी दान | अपने पास रखा सिर्फ एक घर

मुरादाबाद: तुलसी पंछी के पीये घटे न सरिता नीर, दान दिये धन न घटे जो सहाय रघुवीर... ये पंक्तियां मुरादाबाद के उद्योगपति पर एकदम सटीक बैठती हैं। मुरादाबाद के रहने वाले समाजसेवी और उद्योगपति डॉ. अरविंद कुमार गोयल ने अपनी सारी संपत्ति गरीबों को दान कर दी। अरविंद गोयल ने यह दान राज्य सरकार को दिया है। दान की गई संपत्ति से गरीबों के उत्थान के लिए काम किया जाएगा। समाजसेवी अरविंद कुमार गोयल ने अपने पास सिर्फ मुरादाबाद सिविल लाइंस स्थित एकमात्र कोठी रखी है। अरविंद कुमार की संपत्ति करीब छह सौ करोड़ रुपये की बताई जा रही है।

अरविंद कुमार गोयल के पिता प्रमोद कुमार और मां शकुंतला देवी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। कोरोना काल के दौरान अरविंद कुमार ने मुरादाबाद के 50 गांवों को गोद लिया था। इन गांवों में खाने-पीने की चीजों से लेकर दवा तक इंतजाम अरविंद कुमार करते थे। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और वृद्धाश्रम में अरविंद कुमार गोयल ट्रस्टी हैं।

सोमवार रात समाजसेवी अरविंद कुमार गोयल ने अपनी सारी संपत्ति दान करने का फैसला लिया। उनके इस फैसले पर परिवार का हर सदस्य ने समर्थन किया। अरविंद कुमार गोयल ने बताया कि 25 साल पहले उन्होंने अपनी संपत्ति को दान करने का फैसला कर लिया था। अरविंद कुमार के देशभर में 100 से ज्यादा स्कूल, आश्रय और अनाथ आश्रम चलते हैं। स्कूलों से होने वाली कमाई का इस्तेमाल इन अनाथ आश्रम के लिए किया जाता है।

Source: NBT