प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पूर्वांचल मोर्चा का ऑटो रिक्शा तिरंगा रैली में ऑटो वालों को दिया सम्मान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पूर्वांचल मोर्चा का ऑटो रिक्शा तिरंगा रैली में ऑटो वालों को दिया सम्मान

प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने ऑटो रिक्शा तिरंगा रैली को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

15 अगस्त तक 1200 किमी की यात्रा पूरी करने का है लक्ष्य: कौशल मिश्रा

नई दिल्ली, 10 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा की अगुवाई में आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूर्वांचल ऑटो रिक्शा की तिरंगा रैली को प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन ने झंडी देकर रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने सभी ऑटो चालकों का भगवा गमछा पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को तिरंगे के महत्व के प्रति जागरुक करने के इरादे से इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना जरुरी है। तिरंगा देश की और हम सबकी आन बान और शान का प्रतीक है। इस तिरंगे के लिए हमारे हज़ारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जानें कुर्बान कर दी।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा दिल्ली में इस तरह का आयोजन उन शहीदों के प्रति सम्मान की अभिव्यक्ति करने और नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारियां देने में सहायक सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि हम आज़ादी के अमृत महोत्सव को मना रहे हैं। यह अभियान जहां वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का द्योतक है वही हम घर-घर जाकर तिरंगे की महता की जानकारी देंगे।

श्री कौशल मिश्रा ने बताया कि यह यात्रा 10 अगस्त से 15 अगस्त तक दिल्ली के 14 जिलों में निरंतर चलती रहेगी। इस यात्रा का उद्देश्य आम नागरिक में देश भक्ति की भावना की अलख जगाना है जिससे वह राष्ट्र निर्माण में अपना भी योगदान दे सके। 15 अगस्त तक 1200 किमी की यात्रा पूरी करेंगे।

इस मौके पर मोर्चा प्रभारी श्री बिपिन बिहारी, सह-प्रभारी श्री बृजेश राय, मोर्चा महामंत्री श्री संतोष ओझा, मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संजय तिवारी, प्रदेश मंत्री श्री एस राहुल मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अशोक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

- मीडिया विभाग

9999084940