प्रमोद कुमार सिंह बने लोजपा ( रामविलास ) के प्रदेश महासचिव

प्रमोद कुमार सिंह बने लोजपा ( रामविलास ) के प्रदेश महासचिव

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) की ओर से रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी व वरीय नेता, प्रमोद कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया है. पद की जिम्मेवारी मिलते ही लोजपा ( रामविलास ) कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई है. 

पद की घोषणा होते ही वरीय नेता के समर्थकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, माननीय, चिराग पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जहानाबाद के पूर्व सांसद, अरुण कुमार तथा प्रदेश अध्यक्ष, राजू तिवारी को बधाई दी है. 

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि वरीय नेता प्रमोद कुमार सिंह को महासचिव बनाने से पार्टी और मजबूत होगी. 

लोजपा समिति मंच के जिलाध्यक्ष, सुधीर शर्मा, पूर्व जिला परिषद पंचायत समिति सदस्य, अजय पासवान, दलित सेना जिलाध्यक्ष, जितेंद्र पासवान, वार्ड पार्षद, राजू पासवान, महासचिव, अखिलेश पासवान, स्मृति मंच जिला उपाध्यक्ष सह लोजपा नेत्री, खुशबू देवी, स्मृति मंच के प्रखंड अध्यक्ष, उमेश पासवान, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष, बली सिंह, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष देव, लखन चौधरी, लालदेव पासवान, अशोक पासवान, प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह, राम लायक सिंह, कालू गुप्ता, निखिल सिंह, विपिन सिंह, मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह वगैरह ने भी बधाई दिया है.