लोजपा (रामविलास) के पार्टी पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक करते हुए बथानी में किया स्थल निरीक्षण

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद, माननीय चिराग पासवान को खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत बथानी में ही पहुंचकर पार्टी संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान का मूर्ति अनावरण करना है.

लोजपा (रामविलास) के पार्टी पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक करते हुए बथानी में किया स्थल निरीक्षण
Party officials of LJP conducted site inspection in Bathani

अजय कुमार पाण्डेय:

गया: (बिहार) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गया जिला सह प्रभारी, मनोज कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव, अरविंद सिंह, गया जिलाध्यक्ष, दिलीप कुमार सिंह, लोजपा के वरीय नेता, वीरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने टीम के साथ सोमवार दिनांक - 01 मई 2023 को खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत बथानी में एक समीक्षा बैठक करते हुए स्थल निरीक्षण किया.

ध्यातव्य हो कि लोजपा (रामविलास) के पदाधिकारियों द्वारा जो समीक्षा बैठक का आयोजन करते हुए स्थल निरीक्षण किया गया है. उसका मुख्य उद्देश्य है कि आगामी रविवार दिनांक - 14 मई 2023 को लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद, माननीय चिराग पासवान को खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत बथानी में ही पहुंचकर पार्टी संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान का मूर्ति अनावरण करना है. इसीलिए पार्टी पदाधिकारियों ने रविवार के दिन स्थल निरीक्षण करने बथानी पहुंचे.