कुटुंबा प्रखंड प्रमुख का ऑपरेशन की खबर सुनते ही आवास पर मिले लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ता

कुटुंबा प्रखंड प्रमुख का ऑपरेशन की खबर सुनते ही आवास पर मिले लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ता
LJP workers met at Kutumba block chiefs residence

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) कुटुंबा प्रखंड प्रमुख, धर्मेंद्र कुमार की हुई ऑपरेशन की खबर जैसे ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कार्यकर्ताओं को मिली. वैसे ही लोजपा (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर शुक्रवार को मुलाकात की, और समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जल्द स्वस्थ होने के लिए माता रानी से भी प्रार्थना की.

इस अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता व चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी, रौशन कुमार सिंह, कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष, नंदलाल पासवान, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, सतीश मिश्रा, प्रखंड प्रभारी, डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, प्रखंड सचिव, जितेंद्र कुमार सिंह इत्यादि ने मुलाकात किया.

ध्यातव्य हो कि कुटुंबा प्रखंड प्रमुख, धर्मेंद्र कुमार का गला में ऑपरेशन हुआ है. जो वेल्लोर अस्पताल में कराया गया है.