रोजगारोन्मुखी एवं विकासोन्मुखी है 2023- 24 का बिहार बजट : डॉक्टर सुरेश पासवान

Bihar budget for 2023-24 is employment-oriented and development-oriented

रोजगारोन्मुखी एवं विकासोन्मुखी है 2023- 24 का बिहार बजट : डॉक्टर सुरेश पासवान
dr suresh paswan rjd

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) बिहार - सरकार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेश पासवान ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023 - 24 का बजट बिहार विधानसभा में जो पेश किया गया है. वह बिहार में विकास और रोजगार के साथ ही साथ बिहार को विकसित राज्य बनाने वाला बजट है. खासकर वेरोजगारों के चेहरे पर नई मुशकान आने वाली है. इस बजट में सभी वर्गों एवं क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है.

02 लाख 61 हजार करोड़ रुपए से भी ज्यादा का यह बजट कानून व्यवस्था, पुलिस आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य चिकित्सा,पथ निर्माण, शिक्षा महकमा, सिंचाई परियोजना, जल जीवन हरियाली को बढ़ावा देने के साथ ही साथ पिछड़े एवं कमजोर वर्गों के कल्याण तथा उनके सम्पूर्ण विकास हेतु समर्पित है. बिहार - सरकार अपने आंतरिक संसाधनो के बदौलत 2023 - 24 का सर्व समावेशी बजट पेश कर इतिहास रचने का काम किया है. इसके लिए बिहार सरकार के वित्त मंत्री, विजय कुमार चौधरी एवं बिहार सरकार के मुख्यममंत्री, नीतीश कुमार,उप मुख्यमंत्री, तेजस्वी प्रसाद यादव जी को बिहार की जनता जनार्दन की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं.