बिहटा - औरंगाबाद रेलवे लाइन की स्वीकृति PM और Rail Minister को धन्यवाद

Approval of Bihta - Aurangabad railway line thanks to PM and Rail Minister

बिहटा - औरंगाबाद रेलवे लाइन की स्वीकृति PM और Rail Minister को धन्यवाद

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद, सुशील कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री, अश्विनी वैष्णव को चिर - प्रतीक्षित बिहटा - औरंगाबाद रेल लाइन की स्वीकृति मिलने पर धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है. सांसद ने कहा है कि चिर - प्रतीक्षित बिहटा - औरंगाबाद रेल लाइन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. 

इसके प्रथम चरण के निर्माण हेतु 2023 के बजट में 20 करोड़ रुपया राशि का आवंटन किया गया है. बिहार में पहले से ही 74 हजार 880 करोड़ रुपया की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है. अकेले बिहार की नई - पुरानी रेल परियोजना के लिए 8,505 करोड़ दिए गए है. 

इस रेल परियोजना के निर्माण होने से औरंगाबाद के साथ - साथ विभिन्न जिले के लोगो को भी पटना जाने के लिए सस्ता, सुगम एवं आसान हो जाएगा. यह ऐतिहासिक कार्य है, और इस तरह के कार्य प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में ही संभव है, जिसे प्रधानमंत्री ने पूरा किया. यह निर्णय स्वागत योग्य है. 

ध्यातव्य हो कि इसी निर्णय के बाद सांसद आवास सिंह एवं रमेश चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां भी बांटी, और प्रसन्नता भी व्यक्त की. ज्ञात हो कि आतिशबाजी के दौरान ही एक उत्साहित कार्यकर्ता की हाथ भी जल गई. इसके बाद आनन-फानन में पीड़ित सदर अस्पताल की ओर चिकित्सा कराने हेतु रवाना भी हो गया. जिसे प्रत्यक्षदर्शियों ने भी देखा. ध्यातव्य हो कि रेलवे लाइन की मंजूरी मिलने के बाद जिले वासियों का सपना भी साकार होगा. 

इस संबंध में मीडिया प्रभारी, मितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि जल्द हि निर्माण कार्य का भी शिलान्यास होगा. 

इस कार्यक्रम में औरंगाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, विधान पार्षद, देव के पूर्व उप प्रमुख सह पूर्व जिला महामंत्री, मनीष राज पाठक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिला मंत्री आलोक सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, गुड़िया सिंह,उषा सिंह,पूर्व मुखिया जुलेखा खातुन, भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा, राकेश कुमार देवता, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, नन्हकू पाणडेय, नगर महामंत्री रामानुज पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष अमरेन्द्र पाण्डेय, ब्यापार प्रकोष्ठ संयोजक, जितेन्द्र गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ संयोजक, रंजीत कुशवाहा, जिला प्रवक्ता, मन्टू शर्मा, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, चन्दन सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अवनीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष,‌अभिषेक सिंह वसु, जिला मंत्री, दीपक सिंह,आशुतोष मोनू,आदित्य श्रीवास्तव, रवि रंजन कुमार, विकास कुमार,एवं लोकसभा क्षेत्र के जिलावासी, सामाजिक कार्यकर्ता,शिक्षाविद भाजपा कार्यकर्ता शामिल होते हुए हर्ष ब्यक्त किया है.