जैन सोशल ग्रुप दिल्ली द्वारा ऑल इंडिया जैन सीए कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन एवं जैन गर्व की घोषणा 

जैन सोशल ग्रुप दिल्ली द्वारा ऑल इंडिया जैन सीए कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन एवं जैन गर्व की घोषणा 
All India Jain CA Conclave 2023

राष्ट्र गौरव आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी गुरुवर एवं उत्तर भारतीय प्रवर्तक श्री सुभद्र मुनि जी महाराज के सानिध्य में जैन सोशल ग्रुप दिल्ली द्वारा ऑल इंडिया जैन सीए कॉन्क्लेव 2023 का आयोजन 3 September 2023 को किया गया जिसकी सहभागी संस्थाएं श्री दिगंबर जैन सभा ऋषभ विहार एवं श्री एस. एस.जैन सभा ऋषभ विहार थी. 

इस कॉन्क्लेव में विभिन्न राज्यों के लगभग 350 पेशेवर लोगों ने भाग लिया. 

कार्यक्रम की शुरुआत णमोकार महामंत्र जी के मंगलाचरण से हुई जिसे जैन सोशल ग्रुप दिल्ली की नारी शक्ति रेखा चौधरी जी, स्मृति मेहता जी, ममता जैन जी, रिचा जैन जी, शिल्पी सराफ जी, वनिता जैन जी व मितीका जैन जी द्वारा प्रस्तुत किया गया. 

सीए जितेंद्र कुमार जैन जी (सह - सचिव) ने आए हुए अतिथियों के लिए स्वागत शब्द कहकर मंच के संचालन का जिम्मा सीए राजीव जैन जी को दिया जिन्होंने इस कार्य को बख़ूबी अंजाम दिया. 

सभी गणमान्य लोगों जैसे कोमल चौधरी जी,अरविंद खरे जी, बिमल जैन जी, सुभाष ओसवाल जी, सुनील जैन जी, इंजी. विजय जैन जी, अशोक जयचंदा जी, अशोक जैन जी, दिनेश जैन जी, हिंगलाज दान चरण जी ने दीप प्रज्वलन किया और इन गणमान्य लोगों का सम्मान जैन सोशल ग्रुप दिल्ली द्वारा किया गया. 

संस्थापक अध्यक्ष सीए हरीश चौधरी जैन जी ने अपना पहला उद्बोधन में जैन एकता के बारे मे अपने विचार रखे . उसके बाद अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन ने जैन धर्म की प्रभावना के बारे मे अपने ओजस्वी शब्दों में बताया कि किस तरह जियो और जीने दो की भावना रखने वाले और अहिंसा को अपनी जीवन परम्परा बनाने वाले आदि धर्म के अनुयायी होना ही गर्व की बात हैं और जैन होने के नाते हम किस तरह भारतीय संस्कृति और मूल्यों से राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं. 

उन्होंने बताया कि जैन सोशल ग्रुप दिल्ली ने भारत सरकार को जैन गुरु और साध्वी जी के विहार के समय सुरक्षा देने की के लिए अपना पत्र सौपा हैं. 

जाने माने वक्ता सीए बिमल जैन जी एवं सीए राजीव जैन जी ने इस Conclave में अपने विचार रखे . 

जैन सोशल ग्रुप दिल्ली ने अपनी मुहिम साइबर सुरक्षा के सम्बंध में खासतौर पर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सेशन रखा जिसमें साइबर एक्सपर्ट युगल पाठक जी ने अपने विचार रखे. जैन सोशल ग्रुप दिल्ली की तरफ़ से इस मुहिम का चैयरपर्सन एडवोकेट मितीका चौधरी जैन को बनाया गया हैं. 

कार्यक्रम की सबसे खास बात जैन धर्म के दो फिरको के, दोनों गुरुवर के आशीर्वचन रहे जिन्होंने जैन धर्म की एकता एवं राष्ट्र निर्माण में जैन की भूमिका पर अपना मंगल उद्बोधन दिया. 

कार्यक्रम का पूरा संचालन भव्य तरीके से बोर्ड सदस्यों धीरज मेहता जी (उपाध्यक्ष) आदीप वीर जैन जी (सचिव), वासु जैन जी (कोषाध्यक्ष) एवं मोहित सराफ जी (सह - कोषाध्यक्ष) के नेतृत्व में किया गया .

जैनम जयतु शाशनम के संस्थापक अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन जी ने कार्यक्रम की भूमिका में अपना बहुमूल्य योगदान दिया. 

जैन सोशल ग्रुप दिल्ली ने जैन गर्व 2023 की घोषणा की जिसमें जैन समाज के प्रबल समाज सेवी एवं भामाशाह जैसे लोगों को चुना गया. 

जैन गर्व 2023 सम्मान, जी एस सिंघवी जी, पवन जैन जी, पवन गोधा जी, सुभाष ओसवाल जी, वेद जैन जी, बिमल जैन जी, प्रद्युम्न जैन जी, जम्बु प्रसाद जी, सुनील जैन जी को दिया गया. 

आपको बता दे जैन सोशल ग्रुप दिल्ली, जैन सोशल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतर्गत कई सोशल कार्यक्रम कर समाज में अपनी भूमिका बख़ूबी निभा रही हैं. JSGIF लगभग 85000 सदस्यों के साथ समाज की अग्रणी संस्था हैं. 

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष अभय चंडालिया जी ने लिया और दूर दूर से आये हुए सभी पेशेवर एवं नारीशक्ति का हार्दिक आभार प्रकट किया.