25 सितंबर 2022 को मुख्यालय में मनाया जाएगा भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी का 108 वां जयंती समारोह : अरविंद पासवान 

108th birth anniversary celebrations of former Chief Minister Late Bhola Paswan Shastri ji will be celebrated on 25 September 2022 at Headquarters : Arvind Paswan

25 सितंबर 2022 को मुख्यालय में मनाया जाएगा भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री जी का 108 वां जयंती समारोह : अरविंद पासवान 

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, औरंगाबाद के जिला उपाध्यक्ष, अरविंद पासवान ने बातचीत के क्रम में जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय, भोला पासवान शास्त्री जी का 108 वां जयंती समारोह आगामी रविवार - 25 सितंबर 2022 को आई0 एम0 ए0 हॉल, औरंगाबाद में मनाया जाएगा, जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष सिकंदर पासवान करेंगे! इस कार्यक्रम में औरंगाबाद जिले के सभी प्रखंडों से भी पासवान समाज के परिवार शामिल होंगे, और उनके तैलिय चित्रो पर माल्यार्पण करेंगे, और उनके जीवनी पर भी प्रकाश डालेंगे!