जीतो के राष्ट्रीय खेल की मिसाल बना उत्तरी दिल्ली

जीतो के राष्ट्रीय खेल की मिसाल बना उत्तरी दिल्ली

जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संघटन(जीतो), उतर क्षेत्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल व जीतो प्रीमियर लीग की मशाल सोमवार शाम उत्तरी दिल्ली पहुंची। जहां जीतो उत्तरी दिल्ली चैप्टर के सदस्यों के साथ साथ लेडिज विंग के सदस्यों ने मशाल का गाजे बाजे के साथ जोरदार अभिवादन किया। आयोजन दिल्ली के ला मैनशन में किया गया। 

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम जीतो की ओर से जिम्नास्ट परीधी जैन और ताइक्वांडो प्लेयर चैतन्य का सम्मान किया गया। इस दौरान जीतो की ओर से सभी जैन समाज के खिलाड़ियों को विश्वास दिलाया गया कि उन्हें आगे बढ़ने में जीतो उनकी हर प्रकार से मदद करेगा। इस दौरान उतरी दिल्ली के मुख्य सचिव नवीन दुगर ने बताया की ग्रेटर नोएडा स्तिथ जे पी ग्रीनस स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 27 मई, 2022 से 29 मई, 2022 के बीच राष्ट्रीय खेलों और जीतो प्रीमियर लीग (जे.पी.ऐल) खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, एथलेटिक्स, शतरंज, तैराकी और क्रिकेट आदि खेल शामिल हैं।

उन्होंने बताया जीतो का मुख्य उद्देश्य सेवा शिक्षा और अर्थिक आधिकारिता ही मुख्य उद्देश्य है। खेल को भी जीतो की मुख्य गतिविधियों में शामिल किया गया है ताकि हमारे बच्चे फिट और स्वास्थ रहें और अपने परिवार के साथ-साथ देश के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की ऊंचाईयों को प्राप्त करें। इस दौरान विक्रम जैन, जीतो राष्ट्रिय खेल शीर्षक प्रायोजक (स्पेरी ग्रुप) ने जैन समुदाय से आगे आने और अपने बच्चों को जीवन में शिक्षा के रूप में खेल को गंभीरता से लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। 

श्री अजय जैन, चेयरमैन जीतो गेम्स ने कहा जीतो शिक्षा के क्षेत्र में तो अच्छा कर ही रहा है लेकिन अब खेल में भी नंबर 1 बनने का सही समय आ गया है।

उन्होंने जैन समुदाय को आश्वासन दिया कि जीतो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन को प्राप्त करने के लिए आवश्यक छात्रवृति, प्रशिक्षण और कोचिंग की व्यवस्था के माध्यम से सभी सहायता प्रदान करेगा।

 इस मौके पर धीरज छाजेड़ चीफ सेक्रेट्री, अमित जैन चेयरमैन जीतो गेम्स, विकी ओसवाल और संजय सिसोदिया ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान मीडिया कन्वेनर राजेश कुमार जैन, इवेंट् पार्टनर मानव दोषी और नवीन दुगर आइरिस से भी उपस्थित थे।