ऐतिहासिक होगा बुद्ध पूर्णिमा का सांस्कृतिक आयोजन : डॉ0 सुरेश पासवान

ऐतिहासिक होगा बुद्ध पूर्णिमा का सांस्कृतिक आयोजन : डॉ0 सुरेश पासवान

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) बिहार सरकार के पुर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश उपाध्यक्ष, डा0 सुरेश पासवान ने कहा है कि पाटलिपुत्र के पावन धरती पर सोमवार दिनांक - 16 मई 2022 को श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा का सांस्कृतिक कार्यक्रम अपनें आप में न सिर्फ ऐतिहासिक होगा, बल्कि भविष्य के लिए भी मिल का पत्थर साबित होगा, चूंकि यह पहली बार पाटलिपुत्र के पावन धरती पर धम्म - यात्रा, भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित झांकियां , बुद्ध देशना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न बौद्ध संगठनों द्वारा बृहद रूप से तैयारी की गई है, जिसमें राष्ट्रीय बौद्ध महासभा महिला विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के अध्यक्ष, उपासिका "अंजू बौद्ध" जी का अमूल्य योगदान है।

इस कार्यक्रम में जहां देश के विभिन्न प्रांतों से भिख्खू - भिख्खुणी भाग ले रहे हैं! वहीं देश के दर्जनों चुनिंदा बौद्ध दर्शन के विद्वान वक्ता भी भगवान बुद्ध संदेश के माध्यम से बिहार सहित सम्पूर्ण देशवासियों को बौद्धमय समाज बनाने के लिए अपने विचारों से प्रभावित करेंगे, चूंकि बिहार की धरती बोधगया से ही भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के पश्चात शांति का संदेश पुरे दुनिया में देने का काम किया था।

आज़ जिस तरह से दुनिया में अशांति का माहौल है, सांप्रदायिक सद्भाव, प्रेम और भाईचारा को तोड़ने की कोशिश किया जा रहा है! ऐसे वक्त में यह बहुत जरूरी हो गया है कि भगवान बुद्ध के संदेश को जन - जन तक पहुंचाना हम सबों का न सिर्फ कर्तव्य है, बल्कि ईमानदारी पूर्वक दायित्व भी बनता है। इसीलिए अपने परिवार सहित इष्ट मित्रों के साथ आइए, और सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाएं।

बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्म शरणं गच्छामि, संघम्म शरणं गच्छामि।