मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने की पत्रकार पेंशन में 60 फीसदी इजाफे की घोषणा

मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने की पत्रकार पेंशन में 60 फीसदी इजाफे की घोषणा

मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने की पत्रकार पेंशन में 60 फीसदी इजाफे की घोषणा

देहरादून, 19 जून 2022: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार 19 जून 2022 को पत्रकारों की पेंशन में 60 फीसदी इजाफा करने की घोषणा करने के साथ ही राजधानी में पहुंचने वाले बाहर के पत्रकारों की होटलों में रुकने की सुविधा को बहाल कर दिया। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के सालाना समारोह में उन्होंने अलग- अलग क्षेत्रों में विशिष्ट कार्यों को अंजाम देने वालों को देवभूमि अवार्ड प्रदान किए। 

मुख्यमंत्री ने विशेष प्रमुख सचिव (सूचना) अभिनव कुमार को पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन से सम्बन्धित नियमों को सरल बनाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की तरफ से पत्रकार कल्याण कोष से दी जाने वाली पेंशन की राशि 5000 से बढ़ाकर 8000 करने की घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग फिर से आवास की सुविधा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अधिकांश पत्रकार भाइयों से परिचित हैं। पत्रकारिता का छात्र होने के नाते वे पत्रकारिता क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत हूँ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों को सरकार एवं प्रशासन के सामने लोगों की समस्याओं को लाना चाहिए। साफ सुथरी एवं निर्भीक निष्पक्ष, निडर पत्रकारिता की अपेक्षा के साथ कहा कि कलम की ताकत हमेशा ही अन्य ताकतों पर भारी रहती है। विशेष प्रमुख सचिव अभिनव ने कहा कि सरकारी सेवा में आने से पहले वे भी पत्रकार रहे हैं। यह संयोग ही है कि उन्हें आज पत्रकारों के साथ सहयोगी के रूप में भी कार्य करने का भी अवसर मिला है। उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा कि सकारात्मक एवं तथ्यात्मक रूप से जो भी कमियां उनको दिखाई दें, उसके बारे में उनको जानकारी दी जाए। समारोह का संचालन नवीन थलेड़ी ने किया। यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने आभार प्रकट किया। 

कार्यक्रम में भर्ती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव गिरिधर शर्मा, यूनियन के महामंत्री हरीश जोशी के साथ ही पदाधिकारी मनमीत रावत, उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अन्ध्वाल, महामंत्री ओपी बेंजवाल, निशीथ जोशी, देवेंद्र सती, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी मौजूद थे।

इस्माटाइम्स परिवार पत्रकार साथीयों के कल्याण एवम सहयोग हेतु दी जाने वाली पेंशन बढ़ाई है उसके लिए बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं.

-ITN Desk