गुलाम नबी का कांग्रेस छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण: डॉक्टर विवेकानंद मिश्र

गुलाम नबी का कांग्रेस छोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण: डॉक्टर विवेकानंद मिश्र

विश्वनाथ आनंद :

गया (मगध बिहार):- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गया जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद साहब कांग्रेस के हर बुरे दिनों के निष्ठावान, समर्पित एवं अनुशासित साथी रहे हैं। विपक्षी भी इनकी काबिलियत के कायल रहे हैं। इनका कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के लिए अशुभ संकेत है एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। 

यह कांग्रेस के लिए चिंता और चिंतन का विषय है।