निरीक्षी जज का औरंगाबाद में होगा भव्य स्वागत अध्यक्ष

निरीक्षी जज का औरंगाबाद में होगा भव्य स्वागत अध्यक्ष

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: (बिहार) जिला विधिक संघ औरंगाबाद में कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक संघ अध्यक्ष, रसिक बिहारी सिंह तथा मंच संचालन महासचिव, नागेंद्र सिंह ने किया. इस संबंध में मीडिया प्रभारी, अधिवक्ता, सतीश कुमार स्नेही ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की बेठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय बार के कल्याण वास्ते लिया गया.

अध्यक्ष, रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी जज, राजीव राय पहली बार शनिवार दिनांक 05 नवंबर 2022 को जिला विधिक संघ औरंगाबाद में आएगे. उनका तहे दिल से स्वागत किया जाएगा, तथा निरीक्षी जज, राजीव राय बार के अधिवक्ताओं को सम्बोधित भी करेंगे. जिला विधिक संघ में रंग रोगन के काम भी तेजी से हो रहा है.

इस बेठक में जिला विधिक संघ औरंगाबाद कार्यसमिति के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे. नीरीक्षी जज, राजीव राय के जिला विधिक संघ में आगमन कार्यक्रम पर वरीय अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता भी व्यक्त की है.