नहीं रहें पूर्व मुखिया विनोद मेहता: डाक्टर सुरेश पासवान

नहीं रहें पूर्व मुखिया विनोद मेहता: डाक्टर सुरेश पासवान

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: ( बिहार ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर सुरेश पासवान, राजद प्रखंड अध्यक्ष, सत्यनारायण शर्मा, पूर्व प्रमुख, मनोज यादव, कृष्णा पासवान, प्रो0 अरूण कुमार सिंह, राजकुमार यादव, संजय पासवान, मुखिया सरुण पासवान, मोहमद तौहीद अहमद, गुलाम सरवर, पूर्व पंचायत समिति, सुरेश पासवान ने समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया विनोद मेहता के असमय निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इनके निधन से हम सब लोगों को व्यक्तिगत रूप से बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है, तथा समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। 

हम सभी लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इनके आत्मा को शांति प्रदान करे, एवं इनके शोक संतप्त परिवार जनों को संकट की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

कल सुबह जैसे ही उनके निधन की खबर मिला! वैसे ही उनके पैतृक गांव गोडियारपूर जाकर अंतिम दर्शन कर उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए! जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 

स्व0 मेहता एक जिंदादिल इंसान थे, तथा समाजिक, राजनीतिक कार्यों में काफी बढ़ - चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। अपने स्वच्छ छवि के कारण कुटुंबा प्रखंड के अपने पिपरा बगाही पंचायत से दो बार मुखिया भी रहे।