रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी ने श्राद्ध कर्म में पहुंच कर लिया भाग

 रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोजपा प्रत्याशी ने श्राद्ध कर्म में पहुंच कर लिया भाग

अजय कुमार पाण्डेय :

औरंगाबाद: (बिहार) रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी, मनोज कुमार सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के मखदुमपुर गांव पहुंचकर शुक्रवार दिनांक 30 सितंबर 2022 को श्राद्ध कर्म में भाग लिया. ध्यातव्य हो कि यह श्राद्ध कर्म सुरीठ पासवान के पिताजी का हुआ था, जिसमें रफीगंज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव व रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह के साथ लोजपा (रामविलास) के वरीय नेता, वीरेंद्र प्रसाद सिंह भी साथ गए थे.