नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को भाजपा सांसद व कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को भाजपा सांसद व कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

अजय कुमार पाण्डेय:

औरंगाबाद: ( बिहार ) औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा - सांसद, सुशील कुमार सिंह ने राष्ट्रपति पद के लिए नव निर्वाचित सामान्य परिवार की पहली आदिवासी महिला, जनजातीय गौरव व नारी सशक्तिकरण की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू को बधाई एवं शुभकामनाए दी है। सांसद ने कहा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का स्वप्न प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है।

सभी देशवासियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है! यह पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण व गौरव का पल है! भाजपा जिलाध्यक्ष, मुकेश शर्मा ने भी कहा है कि समाज के वंचित वर्ग, आदिवासियों महिलाओं और पूर्वी भारत में अपार खुशी है कि पहली बार लोकतंत्र का सही अर्थ सामने आ रहा है। ऐसी पृष्ठभूमि का नेता देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित हुए हैं।

यह लोकतंत्र के लिए एक उपलब्धि है। लोकसभा क्षेत्र एवं जिलावासी, व्यवसाई वर्ग, बुद्धिजीवी, भाजपा नेता सुनील सिंह,सांसद - प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष, मुकेश शर्मा, मनीष पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष बबुआ जी, प्रो0 अजीत सिंह, मुकेश सिंह, अशोक सिंह, अमरिश सिंह, आकाश सिंह, रवि सिंह, राजकुमार सिंह, आशु अभिनव, मितेन्द्र सिंह, हुमायूं अंसारी, रामलखन सिंह,भरत सिंह,संगेश सिंह,अरुण सिंह, उदय सिंह, प्रफुल्ल सिंह, विनय सिंह,आलोक सिंह, सुबोध सिंह,अश्विनी तिवारी,नलिनी रंजन, दीपक सिंह, राहुल राज, महेन्द्र कुमार, सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया है।